ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

हापुड़। कांग्रेस जनों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में एकत्रित होकर आधुनिक भारत के निर्माता, दूरसंचार क्रांति के जनक और भारतरत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 32 वीं पुण्यतिथि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। कांग्रेस जनों ने अपने नेता स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए अपने अपने विचार रखें और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भले ही राजीव गांधी जी आज हमारे बीच न हो लेकिन आज भी उनके विचार और सिद्धांत लोगों के दिलो में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए युवाओं को 18 साल की आयु में मत देने का अधिकार, पंचवर्षीय योजनाएं, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेकों कार्य किए। जिसे भारत ही दुनिया बल्कि पूरा विश्व भी याद रखता हैं। भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय भी स्वार्जरी राजीव गांधी जी को ही जाता है।
चेयरमैन पद की प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा कि देश भर के गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव जी ने पंचायती राज का बड़ा फैसला लिया। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायतों को ज्यादा अधिकार दिए। उनका मानना था कि ग्राम पंचायतों को सत्ता में वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा का है।
सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए राजीव जी ने अहम फैसला लिया। उन्हें इसे सरकारी नियंत्रण से बाहर किया और असेंबल कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया। देश की 2 बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनएल की शुरुआत उनके कार्यकाल में ही हुई।
इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी, विक्की शर्मा, राहुल शर्मा, मुजमकिल, निसार खान, विनोद कर्दम, यशपाल ढिलौर, सुखपाल गौतम, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, अनूप कर्दम, जितेंद्र अग्रवाल, अमित सैनी, सुबोध शास्त्री, अरुण वर्मा, जय भगवान, आई सी शर्मा, मनोज शर्मा, आदि लोग मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page