ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेस जनों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ तीनों विधानसभाओं कें कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया-मिथुन त्यागी , कांग्रेसी कार्यकर्ताओं किया सम्मानित

हापुड़। रविवार को बुलंद शहर रोड स्थित पुरानी चुंगी पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें समस्त फ्रंटल के अध्यक्ष गण,न्याय पंचायत अध्यक्ष गण,जनपद की तीनों विधानसभाओं के कांग्रेस जन,ब्लॉक अध्यक्ष गण,ग्राम पंचायत अध्यक्ष गण मौजूद रहें।

बैठक में हापुड़ विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी भावना वाल्मीकि भी मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची। जिन्हें कांग्रेस जनों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस जनों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया उसके लिए वह समस्त कांग्रेस जनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर कांग्रेस यूपी में शानदार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। चुनाव लड़वाने वाले समस्त कांग्रेस जनों का भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी भावना वाल्मीकि ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना जो कीमती समय चुनाव लड़वाने में मुझे दिया उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं और आशा करती हूं कि आप सभी की मेहनत से 10 मार्च को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बैठक में इरफान कुरैशी, अमित अग्रवाल,सचिन गोस्वामी,सतीश शर्मा, वाई के शर्मा,डॉक्टर वीसी शर्मा,राकेश मोहन शर्मा,कुलदीप आत्रेय,उमेश वाल्मिकी,रघुवीर सिंह,अबूजर चौधरी, एजाज अहमद,दीपक मोघे,गौरव गर्ग,नरेश कुमार भाटी,निसार खान,विकास त्यागी,विष्णु प्रधान,लाल सिंह,नरेश कर्दम, जलज तेवतिया,जुल्फिकार अली,राजकुमार जौहरी,पप्पू धींगान,मोहम्मद शाहबाज चौधरी,चमन शर्मा, जस्सा सिंह,वीरपाल सिंह,मनोज कौशिक,यशपाल ढिलौर,भूषण गुर्जर,राज सिंह गुर्जर,डॉक्टर फराहीम,जावेद,जावेद चौधरी, इशरत,सुखपाल गौतम,देवेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page