M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कलंक : ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर दो किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर परिजन पर सरियों से हमला, एसपी से लगाई गुहार

कलंक : ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर दो किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर परिजन पर सरियों से हमला, एसपी से लगाई गुहार

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने आए शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत और मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का गंभीर आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़ित परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।

धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी दो नाबालिग भांजियों को उसमान नाम का युवक घर पर पढ़ाने आता था। आरोप है कि आरोपी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था और अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था।

बच्चियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। 17 जून को पीड़ित ने आरोपी के पिता यासीन को बुलाकर शिकायत की। उस समय उसमान ने माफी मांग ली थी।

पीड़ित का आरोप है कि 2 दिन बाद 19 जून को आरोपी उसमान और उसके परिजन घर पर पहुंचे। वे गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर घुस गए। हाथों में सरिया और बारी लेकर आए हमलावरों ने पीड़ित और उसके परिजनों पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित परिजन ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि धौलाना पुलिस ने मामले में सही धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीओ पिलखुवा मुनीष चंद्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वह स्वयं पूरे प्रकरण की जांच करेंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page