News
कर्जा अधिक होने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

कर्जा अधिक होने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में अधिक कर्जा होने के कारण शनिवार शाम एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को उतारकर पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के असौड़ा निवासी मोनू जाटव (30) मजदूरी करता था। शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में बने कमरे में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में शव को उतारकर पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार अधिक कर्जा होने के कारण व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।












