ATMS College of Education Menmoms
News

कमीशन का खेल: पंचायत चुनाव की तैयारी से पूर्व भाजपा सदर विधायक व भाजपा नेता के बीच सरेआम हुई जमकर तू-तू, मैं-मैं, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, भाजपा की जनता में हुई फजीहत

कमीशन का खेल: पंचायत चुनाव की तैयारी से पूर्व भाजपा सदर विधायक व भाजपा नेता के बीच सरेआम हुई जमकर तू-तू, मैं-मैं, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, भाजपा की जनता में हुई फजीहत

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में बीच सड़क पर सरेआम लाखों के कमीशन को लेकर भाजपा सदर विधायक व भाजपा नेता में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। जिससे भाजपा की जनता में जमकर फजीहत हुई। भाजपा संगठन मामले को सुलझाने में लगा है, जबकि भाजपा विधायक अपनी जान को खतरा बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हापुड़ में सबसे मंहगे एरिया में सात हजार गंज जमीन की बिक्री पर भाजपा नेता जयभगवान शर्मा पिंटू व भाजपा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के बीच कमीशन के विवाद को लेकर तहसील चौपलें पर सरेआम विवाद हो गया। जिसका आम जनता ने मजा लिया। भाजपा नेता ने सदर विधायक पर जमकर आरोप लगाए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहले जयभगवान ने प्रॉपर्टी के लिए दिया गया बयाना वापस मांगा। इस पर विधायक ने
कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। कुछ ही देर में दोनों के बीच नोकझोंक हो गई और गाली-गलौज तक होने लगी। करीब दस मिनट तक दोनों में जमकर गहमागहमी हुई। इस दौरान वहां काफी भीड़ भी एकत्र हो गई। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों और तहसील चौराहे पर खड़े यातायात पुलिसकर्मियों ने दोनों का बीच-बचाव कराया ।

बताया जा रहा है कि इसके बाद जयभगवान ने कोतवाली में विधायक के खिलाफ तहरीर भी दी। दरअसल, यह जमीन भाजपा नेता के भतीजे और विधायक के करीबी ने खरीदी है।

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि भाजपा नेता से मेरा कोई लेना देना नहीं है। एक जमीन की खरीद का मामला है। उन्होंने यह जमीन नहीं बिकवाई थी, इसलिए उन्हें कोई कमीशन क्यों देगा। न मेरा कोई जमीन से लेना-देना है। जबरदस्ती मुझसे अभद्रता कर कमीशन मांगा जा रहा है। पहले भी यह झूठे आरोप लगाकर वर्तमान सांसद से शिकायत कर चुके हैं। यह तो एक प्रकार से रंगदारी मांगने जैसा है। पार्टी के पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

भाजपा नेता जयभगवान ने कहा कि मामले में पार्टी नेताओं के साथ बातचीत चल रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page