ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

एसडीओ कार्यालय में तैनात रिश्वत लेनें के मामले में बर्खास्त आपरेटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

हापुड़।

हापुड़ के बिजली विभाग के एसडीओ द्वितीय कार्यालय में पांच हजार रुपए की रिश्वत मामलें में बर्खास्त हुए आपरेटर के विरुद्ध विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के बिजली विभाग के एसडीओ द्वितीय कार्यालय में रईस नामक व्यक्ति संविदा ऑपरेटर के रुप में सात साल से तैनात हैं। एक उपभोक्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि बाबू ने उससे कनेक्शन के नाम पर बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी,जिस पर उन्होंने रईस को एंडवास पांच हजार रुपए दे दिए। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

वायरल वीडियो मेरठ के एमडी कार्यालय जा पहुंचा एमडी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीओ कार्यालय में तैनात ऑपरेटर रईस को बर्खास्त कर दिया था,जिसके बाद विभाग ने आरोपी रईस के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page