ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी कम्पनी में लगी भीषण आग,दो झुलसे

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र एमजी रोड इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी
औद्योगिक क्षेत्र के फेज-एक में स्थित एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तत्काल अवगत कराया गया। शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जैव चिकित्सा कचरे की अधिक मात्रा और उससे निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने अतिरिक्त सहायता मांगी, जिसके बाद तीन और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि एनवायरनमेंट वेस्ट एलएलपी में अस्पतालों से निकलने वाले जैव चिकित्सा कचरे का निस्तारण किया जाता है। रविवार दोपहर कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक कचरे के ढेर से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें चारों ओर फैल गईं और पूरा परिसर धुएं से भर गया। उन्होंने बताया कि जैव चिकित्सा कचरे से निकलने वाला धुआं और गैसें अत्यंत खतरनाक होती हैं, जिससे दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुरक्षात्मक उपकरणों के साथ दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास जारी रखे और अंततः आग पर नियंत्रण पाया।.

इस हादसे में सीतापुर निवासी गौतम और धौलाना निवासी अमित आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page