एक माह में व्यापारियों से 1.30 करोड़ रूपये जीएसटी वसूली, 65 करोड़ बकाया

एक माह में 1.30 करोड़ रूपये जीएसटी वसूली, 65 करोड़ बकाया
हापुड़। राज्यकर विभाग का बकाया करीब 65 करोड़ रुपये जिले के दो हजार कारोबारी दबाकर बैठे हैं। अब विभाग ने इन व्यापारियों से बकाया वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया
है। इससे बकायेदार व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में करीब दो हजार कारोबारी विभाग का 65 करोड़ रुपया
दबाए बैठे हैं। विभाग के अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी इन व्यापारियों ने कोई जवाब नहीं दिया है। अब विभाग द्वारा चलाए जा रहे बकाया वैट और जीएसटी वसूली के लिए अभियान के तहत दिसंबर माह एक सप्ताह में करीब 50 फर्मों से एक करोड़ 30 लाख रुपया जमा कराय चुका है। बकाया जमा कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।












