ATMS College of Education Menmoms
News

एंटी करप्शन ने ठेकेदार से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, अवर अभियंता हुआ फरार

एंटी करप्शन ने ठेकेदार से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, अवर अभियंता हुआ फरार

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यालय पर छापेमारी कर ठेकेदार से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अवर अभियंता भनक लगते ही फरार हो गया ‌ । घटना से विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी व लोकनिर्माण विभाग में ठेकेदार संदीप कुमार ने 4.50 लाख रुपए का काम किया था, जिसमें उन्हें विभाग से 3.36 लाख रुपए का पेमेंट मिल गया था, बाकी के पेमेंट के लिए अवर अभियंता व जूनियर अभियंता 50 हजार रुपए की रिश्वत के लिए उन्हें परेशान कर रहे थे।

पीड़ित ने बताया कि भुगतान ना होने पर उन्होंने मेरठ स्थित एंटी करेप्शन विभाग में शिकायत की थी।

एंटी करप्शन की टीम से इंस्पेक्टर योगेंद्र धामा की टीम ने मंगलवार सुबह बाबूगढ़ के काली नदी स्थित लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में छापेमारी कर जूनियर अभियंता अशोक कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अवर अभियंता संजय कुमार फरार हो गया।टीम जूनियर अभियंता को गिरफ्तार कर थाने ले आई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page