ATMS College of Education Menmoms
News

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनाने जा रही आगामी 2022 के चुनाव में सरकार: मिथुन त्यागी


हापुड़। जिला कांग्रेस पार्टी की एक मीटिंग गढ़ ब्लॉक के प्रभारी जिला सचिव सुनील वर्मा के निवास पर बाग वाली कॉलोनी में की गई है जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने की ,कार्यक्रम में गढ़ ब्लॉक की कमेटी व न्याय पंचायत अध्यक्षों की समीक्षा और ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति व आगामी 2022 के चुनावों पर चर्चा की गई और साथ ही कार्यकर्ताओं को पूरे दमखम से चुनाव में लगने को कहा ।।
साथ ही हाल ही में गोरखपुर में पुलिस द्वारा कानपुर के व्यवसायी की निर्मम हत्या की भर्त्सना की गयी और उनकी आत्मा की शान्ती के लिये दो मिनट का मौन रखा गया ।।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी पूरे जोश और मेनेजमेंट के तहत चुनाव लड़ेगी, चुनाव में पार्टी मंहगाई, रोजगार, सुरक्षा और शिक्षा जैसे मुद्दे को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी, सरकारी नोकरी में लगी रोक हटाई जाएगी साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा,आज युवाओं के पास नौकरी नही है, गरीब जनता मंहगाई के कारण बेहाल हैं। सरकार के कुप्रबंधन के कारण ही आज देश पर 570 अरब डॉलर का कर्ज हो गया है देश का हर नागरिक कर्ज से दबा हुआ है। सरकार अपने कुछ उद्योगपति मित्रो के लिए काम कर रही है उसे जनता की परेशानियों से कुछ लेना देना नही है।
जिला महासचिव राज सिंह गूर्जर ने कहा कि जितनी बार भी बीजेपी सत्ता में आयी है तब तब देश की जनता परेशान हुई है, आज देश की जनता रोजगार के लिए परेशान हैं,महंगाई चरम पर है।लोगो को जीवन जीना दूभर हो गया हैं। सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण इस बार जनता का मन बदला हुआ है, आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।
जिला सचिव सुनील वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामना दी और कहा कि इस बार उन लोगो को संगठन में जगह दी जाएगी जो पार्टी के लिए काम करेगा और पार्टी की नीतियो को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेगा घर बैठकर राजनीति करने वालो के लिए संगठन और पार्टी में कोई जगह नही होगी।।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन हरीश पुरुषोत्तम,डा फराहिम,भूषण गुर्जर,धर्मेंद्र गिरी,राकेश मोहन शर्मा,मुकेश कौशिक,फरियाद, रिजवान ,आयुष भाटी,हैदर अली,आमिर खान, लख्मी चंद शर्मा आदि दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

16 Comments

  1. Pingback: amandaghost.com
  2. Pingback: 1911
  3. Pingback: Mostbet
  4. Pingback: Anthony
  5. Pingback: spielhaus holland
  6. Pingback: Prayer Book
  7. Wonderful article! This is the kind of info that are
    meant to be shared across the net. Disgrace on the seek engines for
    now not positioning this post upper! Come on over and consult with my web site .
    Thanks =)

  8. Pingback: โคมไฟ
  9. Pingback: win the jackpot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page