उघमी ने 50 लाख रुपए की जीएसटी जमा करवाई

हापुड़।
धौलाना स्थित स्क्रैप फर्म संचालक द्वारा आयात से अधिक निर्यात किया जा रहा था। जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी टीम द्वारा फर्म की जांच की गई तो स्टॉक में भी अंतर मिला। अधिकारियों ने मौके पर विभाग के खाते में 50 लाख रुपये जमा करा जांच शुरू की है।
एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में उपायुक्त रमेश कुमार, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला, सीटीओ सतीश तिवारी व आलोक रॉय धौलाना क्षेत्र स्थित मार्विन रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड पर जांच करने पहुंचे। फर्म निदेशक जावेद अख्तर व मोहम्मद आजम द्वारा पांच मार्च 2025 को सीजीएसटी में फर्म का पंजीकरण कराया गया था। फर्म के खाते में तीन करोड़ रुपये
से अधिक की आईटीसी शेष थी। फर्म हाई रिस्क पैरामीटर में दर्शाने पर टीम जांच करने पहुंची।
टीम ने मौके पर स्टॉक की जांच की तो उसमें भी अंतर पाया गया। इसके बाद टीम ने फर्म संचालक द्वारा मौके पर 50 लाख रुपये विभाग के खाते में जमा कराए और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा स्क्रैप का कारोबार करने वाली फर्मों को रडार पर लेकर जांच की जा रही है। कारोबार में हेराफेरी करने वाली फर्म पर एसआईबी की पैनी नजर है।












