इंस्ट्राग्राम पर पश्चिम बंगाल की युवती को हापुड़ के युवक से हुई मौहब्बत, हापुड़ पहुंची युवती को कोर्ट ने दी साथ रहने की इजाजत

इंस्ट्राग्राम पर पश्चिम बंगाल की युवती को हापुड़ के युवक से हुई मौहब्बत, हापुड़ पहुंची युवती को कोर्ट ने दी साथ रहने की इजाजत
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक युवक की इंस्टाग्राम पर पश्चिम बंगाल की एक युवती से दोस्ती के बाद मौहब्बत हो गई और वह अपना घर बार छोड़कर हापुड़ आ गई और शादी कर ली। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। युवती की बालिग होने व अपनी मर्जी से साथ रहने के बयान पर कोर्ट ने युवती को युवक के साथ रहने की इजाजत दे दी।
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की एक युवती अपने घर से अचानक गायब होने पर परिजनों ने पश्चिम बंगाल के मुतैना जिले के इगलिस बाजार थाना में युवती के घर से अचानक गायब होने पर परिजनों ने पश्चिम बंगाल के मुतैना जिले के इगलिस बाजार थाना में
युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद बंगाल पुलिस हापुड़ पहुंची, जहां लोकल पुलिस की मदद से मोहल्ला चमरी से दोनों को हिरासत में लिया गया।
कोतवाली लाए जाने पर युवती ने पुलिस के सामने साफ कहा कि वह बालिग है और युवक के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है। इसके बाद शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां युवती ने वही बात दोहराई। न्यायालय ने युवती की बात सुनने के बाद उसे युवक के साथ रहने की अनुमति दे दी। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई।
थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि युवती और युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी, जो अब शादी में बदल चुकी है। दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहना तय किया है और अब मामला शांत हो चुका है।












