ATMS College of Education Menmoms
News

आर्य कन्या आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन”, विचार देने का कार्य आर्य समाज आगे आकर करता रहता है – पूर्व कमिश्नर डॉ.सत्यपाल सिंह

” आर्य कन्या आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन”, विचार देने का कार्य आर्य समाज आगे आकर करता रहता है – पूर्व कमिश्नर डॉ.सत्यपाल सिंह

हापुड़: आर्य कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ में चल रहे,सप्त दिवसीय, आवासीय आर्य कन्या आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य रूप से समापन समारोह संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह,पूर्व मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व पुलिस कमिश्नर मुंबई रहे।अध्यक्षता कॉलेज के प्रधान नरेंद्र आर्य ने करी।अतिथियों का स्वागत महासचिव आनंद प्रकाश आर्य और प्रबंधक शशांक आर्य द्वारा किया गया।

बहन पूनम आर्य एवं बहन प्रवेश आर्य ने अपनी सहयोगियों द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के सूत्र शारीरिक,आत्मिक एवं सामाजिक उन्नति जीवन में कैसे प्राप्त कर सकते है का प्रशिक्षण दिया।साधिका बालिकाओं ने शिविर के अनुभवों को प्रस्तुत करते हुए मांग रखी कि ऐसे शिविर प्रत्येक वर्ष अवश्य लगाए।
श्री मद्दयानंद आर्ष कन्या गुरुकुल , चोटी पूरा से आईं ब्रह्मचारिणीयों ने शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया जिसका
शिवरार्थियो ने व्यायाम,आसान,लाठी,तलवार बाजी का समारोह में प्रदर्शन कर किया।अभिभावकों एवं अतिथियों ने करतल ध्वनि से बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया।
मुख्य अतिथि डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि हमारे भारत वर्ष में प्राचीन काल से समय समय पर विदुषी, वीर महिलाएं हुई हैं जिनके कारण धर्म,संस्कृति की रक्षा होती रही ।साधिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप अपने जीवन ऊंचा उठना चाहती है तो अपनी गौरवशाली प्राचीन और आधुनिकविदुषी महिलाओं के जीवन चरित्र से शिक्षा प्राप्त करे।इस प्रकार के शिविर में रहकर जीवन में निखार आता है,अनुशासन आता है जिससे जीवन में सर्व श्रेष्ठ प्राप्त होता है। आपने कहा कि मैं शिविर के संयोजकों को धन्यवाद देता हूं कि आपने भारत किभावी संतति को चरित्रवान,धार्मिक,देशभक्त बनाने के लिए इस आवश्यक शिविर का आयोजन किया।डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि वैचारिक क्रांति से ही देश सशक्त होता है।विचार देने का कार्य आर्य समाज आगे आकर करता रहता है।सत्य सनातन वैदिक विचार एक मात्र आर्य समाज के पास ही हैं।मैं बालिकाओं के अभिभावकों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आयोजकों के विश्वास पर अपनी बच्चियों की आवासीय शिविर में भेजा।
शिविर समापन समारोह का संचालन विजेंद्र गर्ग लोहेवाले ने किया।
शिविर संयोजक ,महामंत्री आनंद प्रकाश आर्य ने मुख्य अतिथि,शिविर शिक्षिकाओं,अभिभावकों,एवं अतिथियों को कॉलेज प्रबंध समिति की ओर से शिविर में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
समारोह में चंडी धाम के प्रधान संजय गुप्ता,सनातन धर्म सभा के मंत्री अशोक छारिया,आर्य समाज के प्रधान पवन आर्य,अशोक बीमा वाले, कृष्ण वीर सिंह,अध्यक्ष जिला कॉपरेटिव बैंक,डॉ विकास अग्रवाल,पदम चंद सर्राफ,दिनेश अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद कबाड़ी,सुरेन्द्र कबाड़ी,रविन्द्र अग्रवाल,अनुपम आर्य,अंकित ,विवेक गर्ग,अखिलेश गर्ग,वैभव भूषण,मालती भारती,वीना आर्य,अलका सिंहल,माया आर्य,प्रतिभा भूषण,रेखा गोयल,निधि आर्य,राजप्रभा आर्य ,डॉ स्नेह प्रभा प्रधानाचार्य आदि के विशेष सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page