ATMS College of Education Menmoms
News

आधी रात को डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया शहर का निरीक्षण, अतिक्रमण व होल्डिंग हटाने व सफाई के दिए निर्देश

हापुड़। डीएम ने आधी रात को अधिकारियों की फौज के साथ शहर की सड़कों पर पैदल निकालकर निरीक्षण किया। चंडी रोड और पक्का बाग पर सफाई व्यवस्था भी देखीं। डीएम अभिषेक पांडे रात एसडीएम सदर के साथ शहर की सड़कों पर निकल पड़े। डीएम ने चंडी रोड पहुंचकर ठेली पटरी वालों से भी वार्ता की।

इसके अलावा रात को शहर की सड़कों पर सफाई कर रहे सफाई कर्मियों से भी जानकारी की। सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने कई प्वाइंटों पर जाकर निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम ने देर रात को सड़कों के किनारे खुल रहे भोजनालय और अन्य स्थानों पर खड़े लोगों से भी वार्ता की। बता दे की डीएम अभिषेक पांडे ने सुबह 8:00 बजे उठकर अचानक एक गांव में पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया और उसके बाद
9:00 बजे ऑफिस पहुंचकर जनसुनवाई शुरू कर दी थी। आधी रात को निरीक्षण के दौरान डीएम को कई स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगे हुए मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सभी अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध विज्ञापन

लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक शराब के ठेके के बाहर सड़क पर खाली ‘शराब की बोतलें और गंदगी फैली मिली। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित ठेके पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना
किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। डीएम ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि यदि उनके आसपास गंदगी पाई जाती है तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण करें और सफाई व्यवस्था बनाए रखें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page