M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अपना दल (एस) की  बैठक में 2027 का लक्ष्य तय, बूथ मजबूत करने पर जोर

अपना दल (एस) की  बैठक में 2027 का लक्ष्य तय, बूथ मजबूत करने पर जोर

जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी बोले- दीदी अनुप्रिया पटेल को यूपी का सीएम बनाना लक्ष्य, पूर्व CFO मुनेन्द्र त्यागी ने रखी बैठक की आवश्यकता

हापुड़। अपना दल (एस) हापुड़ विधानसभा की मासिक बैठक  आवास विकास स्थित विधानसभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक की आवश्यकता वरिष्ठ नेता एवं पूर्व CFO मुनेन्द्र कुमार त्यागी ने रखी, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष आर डी शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी मौजूद रहे।

2027 में अनुप्रिया पटेल को CM बनाने का लक्ष्य



बैठक में पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए।



ये पदाधिकारी रहे मौजूद



बैठक में जिला मीडिया सचिव वैशाली मोघे, जिला महासचिव शशि जाटव, जोन अध्यक्ष अमित त्यागी असोडा, जोन अध्यक्ष अमित आर्य, जोन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता कर्मवीर प्रधान, विकास शर्मा, जिला सचिव यशपाल कश्यप, बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष शेखर त्यागी, विनोद त्यागी, महिला मंच जिला अध्यक्ष पूनम देवी, सांस्कृतिक मंच जिला अध्यक्ष पूनम सेन, महिला मंच उपाध्यक्ष ममता, राजकुमार जाटव अतराडा, दीपांशु त्यागी कुकू असौड़ा, रासु त्यागी असौड़ा, यासीन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page