M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अधिकारियों ने की व्यापारियों के यहां छापेमारी,व्यापार मंड़ल ने किया भारी विरोध व हंगामा


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना/अनूप सिन्हा)।
मंगलवार को नगर मेन सरकारी विभागों के अधिकारी एक साथ एकत्र होकर हापुड़ के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जछापेमारी कर जांच की। छापेमारी की सूचना मिलतें ही संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौकें पर पहुंच जमकर हंगामा व विरोध किया।
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री टुककीराम गर्ग ने कहा कि अलग अलग सरकारी विभागों के अधिकारियो द्वारा एक साथ एकत्रित होकर किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुँच कर जांच के नाम पर उसका उत्पीड़न नही होने देंगे।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले) ने इस तरह चेकिंग अभियान को सरासर गलत बताया और कहा कि ऐसे एक साथ इतने अधिकारियों को देख किसी भी व्यापारी के साथ कोई घटना या अनहोनी हो सकती है। इसलिए सभी सरकारी विभाग के अधिकारीयो को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सहयोग लेकर चैकिंग या जांच की जानी चाहिए। युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गर्ग (दतियाने वाले) ने इस तरह की जानी वाली चैकिंग का पुरजोर विरोध करते हुए कहाँ की किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।
व्यापारी मंडल के संयोजक व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मनीष कंसल (मक्खन) ने कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का शोषण एक साजिश के तहत किया जा रहा है, 2022 के विधानसभा चुनाव ज्यो ज्यो नजदीक आ रहे है त्यों त्यों ये अधिकारी व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न करके भाजपा सरकार को बदनाम करने में लगे है।
व्यापार मंडल के नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि 1 वर्ष से इस कोरोनाकाल में मेरा व्यापारी जैसे तैसे अपनी आजीविका चला रहा है सरकार को टैक्स भी देता है, सरकारी विभाग के अधिकारियों का सहयोग भी करता है उसके बाद भी अगर व्यापारी का उत्पीड़न हो रहा है।
विरोध करने वालो में मुख्य रूप से अशोक (चावल वाले), छोटेलाल (चक्की वाले), सोनू बंसल, मनोज चावल वाला, पंकज कंसल, राजेश गर्ग, आशुतोष (बॉबी), भगवंत गोयल, वीरेंद्र गर्ग, आदि उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page