ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

दोस्त की ससुराल आए युवक ने 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोस्त की ससुराल आए युवक ने 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद

जिले के मसूरी थानाक्षेत्र में अपने दोस्त के साथ उसकी ससुराल आए युवक ने 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना के समय युवक के सास-ससुर काम पर गए हुए थे। घर पर बच्चे मौजूद थे। आरोपित ने बाकी बच्चों को टॉफी लेने भेजकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी स्वजन को देने पर जान से मारने की धमकी दी। माता-पिता के घर आने पर किशोरी ने स्वजन को जानकारी दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपित पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी

एक अन्य घटना गांधीनगर इलाके में घटी। साइकिल पर घर जा रहे गांधीनगर निवासी किशन कुमार को कार ने टक्कर मार दी। घायल के पुत्र पवन के मुताबिक उनके पिता बुधवार दोपहर साइकिल पर गांधीनगर में स्टेट बैंक के पास से गुजर रहे थे तभी एक कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया। उनके पिता के दोनों पैरों में चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े

एक अन्य घटना कविनगर थानाक्षेत्र में हुई, जब पुलिस ने बुधवार देर रात चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपित ग्रेटर नोएडा के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार और प्रकाश हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित को श्यामा पार्क मुखर्जी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page