M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingMeerutNewsUttar Pradesh

माफिया बदन सिंह बद्दो पर योगी सरकार ने घोषित किया पांच लाख का इनाम,

माफिया बदन सिंह बद्दो पर योगी सरकार ने घोषित किया पांच लाख का इनाम,चार साल पहले मेरठ से हुआ था फरार
उत्तर प्रदेश के टॉप मोस्ट अपराधियों की लिस्ट में शामिल माफिया बदन सिंह बद्दो पिछले चार साल से फरार चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने अब बदन सिंह बद्दो पर इनाम की राशि ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में रह रहा है। पुलिस ने अबतक उसकी लाखों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

गंभीर धाराओं के 40 से ज्यादा मुकदमें हैं दर्ज

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो पर हत्या, रंगदारी, वसूली जैसे गंभीर धाराओं में करीब 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के एक केस में उसे उम्रकैद की सजा मिली हुई थी लेकिन 28 मार्च 2019 को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय तैनात 6 पुलिसवालों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। सोशल मीडिया पर एक्टिव बदन सिंह बद्दो की पिछले दिनों विदेश में होने की तस्वीरें भी सामने आई थीं।

पुलिस कर्मियों को नशे में कर दिया था धुत

बद्दो जब फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा था, तब उसे एक मामले में गाज़ियाबाद की अदालत में पेश किया जाना था। पुलिस अभिरक्षा में उसे गाजियाबाद लाया गया। पेशी के बाद उसने अपनी अभिरक्षा में आए पुलिसवालों को मेरठ होकर जाने के लिए तैयार कर लिया। पुलिस टीम उसे लेकर मेरठ के मुकुट महल होटल पहुंची थी। इस होटल में बदन सिंह का भी हिस्सा था। वहां सभी पुलिसवालों की जमकर खातिरदारी हुई। उन्हें खाने के साथ-साथ शराब परोसी गई। उन्हें इतनी शराब पिलाई गई कि वे नशे में धुत हो गए। इसी दौरान बदन सिंह बद्दो मौका पाकर भाग निकला।

कौन है बदन सिंह ‘बद्दो’

बदन सिंह बद्दो ने 1988 में जुर्म की दुनिया में कदम रखा थ। उसने साल 1996 में एक वकील की हत्या कर दी थी। इसी मामले में अदालत ने उसे उम्रकैद की सुजा सुनाई गई थी। वर्ष 2011 में उसने मेरठ जिला पंचायत के सदस्य संजय गुर्जर की हत्या कर दी थी। इसके बाद वर्ष 2012 में उसने एक केबल नेटवर्क के संचालक पवित्र मैत्रे की हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page