ATMS College of Education Menmoms
News

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ा

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ा

हापुड़

हापुड़ के गांव अतराडा निवासी ज्योति ने मवाना थाने में दी तहरीर में मोहल्ला तिहाई निवासी युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर आर्य समाज विवाह उत्थान केंद्र में शादी करने के बाद उसे शारीरिक संबंध बनाने के बाद साथ रखने से इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने युवक के साथ भिजवाने की मांग की है।

ज्योति ने तहरीर में बताया कि वह विधवा मां के साथ अतराडा जिला हापुड़ में रहती थी। जहां उसकी मुलाकात मवाना के मोहल्ला तिहाई प्रीतनगर निवासी से हुई। जो हापुड़ में अपनी बहन के यहां आता-जाता था। युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया। युवक ने 6 फरवरी 2023 को आर्य समाज विवाह उत्थान केंद्र ओल्ड विजय नगर गाजियाबाद में उससे शादी कर ली। युवक उसे हापुड़ में ही किराए के मकान में लेकर रहने लगा। हापुड़ में पांच दिन साथ रहने के बाद युवक ने मायके चले जाने को कहा। कहा कि घर का इंतजाम कर तुम्हें अपने साथ रखूंगा। शादी के बाद युवक से शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। इस बीच युवक उसे फोन कर जगह-जगह बुलाता रहा और उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह काफी दिन से अपने घर पर ही थी। जब युवक से ले जाने के लिए कहा तो फोन पर गाली गलौज की और कहा कि तेरे से काम निकल गया है, मैं अब तुझे नहीं जानता। तहरीर में युवक के साथ भिजवाने की गुहार लगाई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page