ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurModinagarNewsUttar Pradesh

महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप शिकायत करने पर पति ने गर्म चिमटे से जलाया

महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप शिकायत करने पर पति ने गर्म चिमटे से जलाया

मोदीनगर

एक कॉलोनी में महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायत पर पति ने महिला का हाथ गर्म चिमटे से जला दिया। अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक कॉलोनी में कुछ साल पहले महिला की शादी हुई थी।

आरोप है कि शुरू से ही ससुर उनपर गलत नजर रखता था। आते-जाते समय उनपर अश्लील फब्तियां भी कसता था, लेकिन महिला ने हर बार अनसुना किया। कुछ दिन पहले महिला घर पर अकेली थी।

आरोप है कि इस बीच ससुर उनके कमरे में आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित दूसरे कमरे में चला गया।

पति से किया शिकायत तो गर्म चिमटे से जलाया

आरोपित की शिकायत महिला ने पति से की तो उसने उल्टा महिला को गलत ठहराया। इतना ही नहीं, गर्म चिमटे से महिला का हाथ जला दिया।

कहा पिता पर झूठा आरोप लगाकर उनकी बदनामी करने की नीयत को पूरा नहीं होने देगा। परेशान आकर महिला ने आपबीती फोन पर स्वजन को सुनाई। अगले ही दिन थाने जाकर पुलिस से शिकायत की।

एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page