M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingGhaziabadHapurHealthNewsUttar Pradesh

जिम में वजन उठाना बना जानलेवा

जिम में वजन उठाना बना जानलेवा, वेट लिफ्टिंग के दौरान मुंह से आया खून, अस्पताल में तोड़ा दम

साहिबाबाद:

गाजियाबाद के खोड़ा में जिम करते हुए एक युवक के मुंह से अचानक खून आ गया। वह जिम में वजन उठा रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह स्टेरॉयड वाला पाउडर खाते थे। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने युवक का पोस्टमॉर्टम कराया है।

26 वर्षीय कपिल देव यादव परिवार के साथ आजाद विहार के बी ब्लाक में रहते थे। वह चार वर्षो से वंदना एन्क्लेव में जिम कर रहे थे। वह कांवड़ लेने गए थे। कावंड़ के बाद जिम जाना बंद कर दिया था। मंगलवार शाम काे वह कांवड़ के बाद पहले दिन जिम गए थे। शाम साढ़े छह बजे वह जिम कर रहे थे। तभी अचानक उसके मुंह से खून आ गया। उन्हें नोएडा फेज तीन के जियो अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रेफर कर दिया। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

जिम संचालक ने दी थी प्रोटीन लेन की सलाह

सूत्रों के मुताबिक, कपिल देव को जिम संचालक ने बेहतर परिणाम के लिए प्रोटीन लेने की सलाह दी थी, जिसके बाद उसने प्रोटीन लेना शुरू कर दिया था। कपिल को उसके साइडइफेक्ट के बारे में पता नहीं था। उसने कभी किसी पूछा भी नहीं। हालांकि, वह प्रोटीन के अलावा फल, दूध, अंडा भी खाते थे। वह बॉडी बनाने के लिए नियमित रूप से जिम जाते थे।

जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में खतरे में जीवन डाल रहे युवा

डायटिशन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में युवा हाई प्रोटीन सप्लीमेंट, स्टेरायड और इंजेक्शन ले रहे हैं। इससे उनकी जान को खतरा है। प्रोटीन पाउडर को जिम संचालक की बजाय डॉक्टर की सलाह से खाना चाहिए। शरीर में एक्स्ट्रा प्रोटीन किडनी के लिए बहुत नुकसानदायक है। हाल कि दिनों में जिम करने वाले युवाओं की मौत होने के मामलों में इजाफा हुआ है।

बॉडी के लिए शॉर्टकट अपनाना खतरनाक

डॉक्टर ऋषि गुप्ता ने बताया कि स्टेरायड कृत्रिम रूप से मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। इससे हृदय व लीवर का आकार बढ़ने की संभावना रहती है। रक्त प्रवाह खराब में दिक्कत आती है। इससे बचना चाहिए। बाडी बनाने के लिए शार्टकट अपनाना ठीक नहीं है। प्रोटीन पाउडर की जगह अंडे, दूध, मांस, फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page