fbpx

BreakingGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

गंगाजल प्लांट में पहुंचा पानी

गंगाजल प्लांट में पहुंचा पानी

साहिबाबाद

प्रताप विहार के गंगाजल प्लांट मंगलवार सुबह चालू कर दिया गया। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली सहित अन्य इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति की गई। पानी मिलने पर लोगों को राहत मिली।

गंग नहर में पानी कम हो गया था। जिस वजह से पानी प्लांट तक नहीं पहुंच रहा था। दोनों प्लांटों में पानी नहीं होने कारण लोगों ट्रांस हिंडन की आपूर्ति रोक दी गई थी। सोमवार को लाेगों को पानी नहीं मिला था। लोगों को पानी खरीदना पड़ा। जिसके बाद लोगों के घरेलू कामकाज ठप हो गए थे।

वहीं, पानी बेचने वाले लोग सक्रिय हो गए थे। लोगों को पानी खरीदने के लिए जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा। सोमवार देर शाम को गंगनहर में पानी पहुंचा। जिसके बाद प्लांट में भी पानी आ गया। मंगलवार सुबह पानी की आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

उधर, डेल्टा कॉलोनी के बृज विहार में लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति हुई। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। गंगाजल प्लाट के अवर अभियंता प्रदीप गर्ग ने कहा आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है।

फाल्ट से बन रही परेशानी

प्लांट से गंगाजल की आपूर्ति सुचारू है लेकिन पेयजल लाइन में फाल्ट के कारण कुछ स्थानों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वसुंधरा के कैलास चंद शर्मा ने बताया कि चार दिन से वसुंधरा सेक्टर, दो तीन व चार में गंगाजल की आपूर्ति बाधित हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी।

Dial Quality Kidney Care

Kidzee
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page

%d bloggers like this: