M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह, पांच किसानों को दिया गया कृषि सम्मान निधि का प्रमाण पत्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा से विकसित होंगे गांव: वीरेंद्र सिंह, पांच किसानों को दिया गया कृषि सम्मान निधि का प्रमाण पत्र

हापुड़

 

हापुड़ । न्याय पंचायत कस्तला कास्मावाद में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में इस न्याय पंचायत के ग्रामीणों और प्रधानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी विभागों के अधिकारियों ने इसमें शिरकत की और अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सभी विभागों की ओर से जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए थे।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा से गांव विकसित होंगे, जनपद विकसित होगा और देश विकसित होगा। सरकार जनता के द्वार जाकर उनको योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उसका लाभ उनको दे रही है। सरकार की कोशिश है कि लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने से किसी भी रूप में वंचित न रह जाएं।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत इस न्याय पंचायत से हो रही है। अन्य न्याय पंचायतों में भी इसी तरह की यात्रा निकाली जाएगी और उसका लाभ ग्रामीणों को दिलाया जायेगा। शुक्रवार को न्याय पंचायत अच्छेजा में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम समारोह में उप निदेशक कृषि, डी सी एनआरएलएम आशा देवी, महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रतिमा त्यागी, समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह मौजूद रहे। उप निदेशक कृषि ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी दी। पांच किसानों को कृषि सम्मान निधि का प्रमाण पत्र भी इस अवसर पर जारी किया गया। डी सी एनआरएलएम ने समूहों की गतिविधियों और उनके माध्यम से महिलाओं में आ रहे आर्थिक स्वावलंबन पर प्रकाश डाला। समाज कल्याण अधिकारी ने विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। एलडीएम ने बैंक की ओर से दी जा रही लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर प्रतिमा त्यागी ने महिलाओं व ग्रामीणों को हेल्प लाइनों का प्रयोग करने और अपने को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण शाला के विजेता 10 छात्रों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिशन सक्सेना ने की। इस कार्यक्रम में निजामपुर के ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार, अनवरपुर के प्रधान नरेश चंद्र सैनी और अच्छेजा के प्रधान कुलदीप त्यागी ने अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page