ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग ने किया 52 वाहनों का चालान

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग ने किया 52 वाहनों का चालान

हापुड़

द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडा दिनांक 15.12.2023 से 31.12. 2023 तक मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा पखवाडा में आयोजित होने वाले कार्यकमों के अन्तर्गत वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने एवं एच०एस०आर०पी० न लगे वाहनों के विरूद्ध चेकिंग की गयी जिसके अन्तर्गत रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) हापुड़, आशुतोष उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़ द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने के अभियोग में 28 वाहनों का चालान एवं एच०एस०आर०पी० न लगे 15 वाहनों के चालान एवं अन्य अभियोगों सहित कुल 52 वाहनों का चालान किया गया। उक्त के अतिरिक्त एस०एस०वी० डिग्री कालिज हापुड़ में सडक सुरक्षा मास्टर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें एस०एस०वी० डिग्री कालिज के कपिल बिसला (प्रवक्ता), जनपद के विभिन्न स्कूलों के नोडल अध्यापक भी उपस्थित रहे।

कार्यकम के समापन के उपरांत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलायी गयी तथा शासन से प्रेषित यातायात नियमों के फोल्डर, लीफलेट, तथा पम्पलेट भी वितरित कराये गये ।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page