M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

19-19 करोड़ से दो सड़़कों का होगा चौड़ीकरण

19-19 करोड़ से दो सड़़कों का होगा चौड़ीकरण

हापुड़

जिले की दो सड़कों की सेहत और सूरत दोनों बदल जाएगी। 38 करोड़ की लागत से दो सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। माना जा रहा है कि इसकी स्वीकृति जल्द ही मिल जाएगी और टैंडर कराकर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। दोनों सड़कों का चौड़ीकरण से करीब एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
जनपद की कई सड़कों की हालात खस्ताहाल है। इन सड़कों का पुन: निर्माण और चौड़ीकरण कराने के लिए काफी समय से लोग मांग कर रहे थे। इसपर लोक निर्माण विभाग ने शासन को हापुड़-भटैल मार्ग के पुन: निर्माण व चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा। इस मार्ग का सात मीटर चौड़ीकरण होना है। जिसपर करीब 19 करोड़ का बजट खर्च होगा। वहीं श्यामपुर से मलकपुर जाने वाले मार्ग का भी चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। यह मार्ग 5.5 मीटर चौड़ा होना है। इसपर भी करीब 19 करोड़ खर्च होंगे।

माना जा रहा है कि मेरठ-बुलंदशहर रोड को फोर लेन और जसरूनगर-दस्तोई रोड के चौड़ीकरण के बजट के साथ ही इन दोनों मार्गो के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास हो जाएगा। चारों सड़कों का बजट भी एक साथ अवमुक्त किया जाएगा। धनराशि अवमुक्त होने के बाद टैंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के चौड़ीकरण होने से शहर के जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही लोगों का आवागमन बेहतर होगा।

बोले एक्सईएन:
हापुड़-भटैल मार्ग को सात मीटर और श्यामपुर-मलकपुर मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति और बजट जारी होने के बाद चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
योगेश कौशिक, एक्सईएन पीडब्लूडी हापुड़

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page