M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बाबा वाले हैं ग्रुप ने मनाया श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव ,किया गुणगान

हापुड़।

बाबा वाले हैं, ग्रुप एक दरबार का आयोजन अग्रसेन भवन हापुड़ पर, गुरुदेव सुशांत तोमर के पावन सानिध्य में किया गया । इस बार का दरबार अत्यंत पावन पवित्र पर्व श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के रूप में श्रद्धालुओं ने मनाया। जिसमें ना केवल उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों बल्कि अनेक प्रदेशों से भी भक्तजन सम्मिलित होने दूर दूर से बाबा एवं गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने आए । गुरुवर केवल तुम मेरे हो मैं तुम्हारा हूं , गुरुदेव की जय जयकार हो , गुरुजी मेरा भाग्य जगा दो आदि अनेक भजनों पर भजन गायको ने भक्तिमय माहौल बनाते हुए श्रद्धालुओं को झूमने नाचने ताली बजाने पर मजबूर कर दिया ।गुरुदेव ने अपने सभी शिष्यों से विशेष आग्रह किया कि यदि आप मुझे गुरुदक्षिण के रूप में कुछ देना ही चाहते हैं तो केवल यह दे कि अपने जीवन से नकारात्मक तत्वों को हटाकर सकारात्मक लक्षणों को पैदा करें और उन पर चले ।साथ ही साथ गुरुदेव ने अपने जीवन का लक्ष्य परमार्थ को माना है वह मोक्ष का आधार भी है ।इसके अलावा इंसान का मुख्य कर्तव्य है कि वह परमार्थ करें ।परमार्थ के बारे में गुरुदेव ने कहा कि इस शब्द में निस्वार्थ एवं निशुल्क दोनो अंतरनिहित हैं। इसके पश्चात भोजन प्रसादी और भंडारे का आयोजन भक्ति ने मिलजुलकर बड़े हरसोल्लास के साथ किया।

दरबार में अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ,मनु शर्मा फायर चीफ जनपद हापुड़, विधायक विजयपाल आढ़ती आदि अन्य सज्जनों ने आकर दरबार में बाबा का आशीर्वाद लिया।
गुरुदेव ने भक्तों से निवेदन किया कि मेहंदीपुर वाले बाबा भटकी आत्मा को मोक्ष के रास्ते पर लाते हैं इसलिए हम जीवात्मा ऐसे कर्म करें कि हमें मरकर भटकना ना पड़े और हम भटके हुए आत्माओं को फिर भगवान को सही रास्ता पर लाने के लिए कष्ट उठाना पड़े।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page