fbpx
Astrology

आज का राशिफल, 11 अगस्त 2023: मकर और तुला समेत 5 राशियों को आज मिलेगा शुभ लाभ

आज का राशिफल, 11 अगस्त 2023: मकर और तुला समेत 5 राशियों को आज मिलेगा शुभ लाभ

मेष

मेष राशि वाले आज अपना पूरा ध्यान परिवार की जरूरतों और समस्याओं पर देंगे. आज परिवार को समय देंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। धन संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा सौदा हो सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। माता से भी आज लाभ मिलेगा। कार्य में सफलता से मन में प्रसन्नता रहेगी। शाम को किसी बात को लेकर दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। घर में किसी से बहस करने से बचें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें।

वृषभ

वृष राशि वालों को आज दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद वे खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आप रचनात्मक होंगे, प्यार में बड़े कदम उठा सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखना। आज कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यापारी वर्ग आज दोपहर तक कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं और किसी अधूरे काम को पूरा करने के बाद काम में मन नहीं लगेगा.

मिथुन

मानसिक तनाव के कारण मिथुन राशि वालों को आज निर्णय लेने में कठिनाई होगी। दांपत्य जीवन में प्यार के साथ तकरार भी रहेगी। लेकिन प्रेम जीवन के लिहाज से दिन रोमांचक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा, कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा और आंखों या पीठ और कंधों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पैसों के लिए व्यर्थ की भागदौड़ से कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए संयम से काम लेते रहें।

कर्क

मानसिक तनाव अधिक रहेगा और खर्च भी अधिक होगा जिसके कारण कर्क राशि के जातक आज भ्रमित रहेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्यार के मामले में आज का दिन आपको ख़ुशी देगा। लेकिन पति जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं। आपको दूर की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। आर्थिक मामलों में सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आमदनी की तुलना में ख़र्चे बहुत अधिक रहेंगे, जिस पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

सिंह

आज के दिन सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि इनका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यों में इनको आज सफलता मिलेगी। कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शिक्षा में रुकावटें आएंगी। संतान के प्रति चिंता बनी रह सकती है। लव लाइफ के मामले में भी आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर है, जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिल सकती है। आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाएंगे।

कन्या

आज कन्या राशि के जातकों पर भाग्य मेहरबान हो रहा है। आज आपकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए सुखदायक रहेगी और आपको आर्थिक लाभ भी दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। लेकिन दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध के मामलों में परिजनों का विरोध हो सकता है। आज धन की आज शाम आप परिवार की खुशी के लिए कुछ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं या कोई चाहत पूरी कर सकते हैं।

तुला

किसी जरूरी काम में रुकावट आने से आज तुला राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। ससुराल वालों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर आपसी मतभेद रह सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी आज आपकी राशि में बनता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद होने से आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन आज आपका शांतिपूर्ण रहेगा, लव लाइफ के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। घर में किसी वस्तु की खरीदारी को लेकर किसी से छोटा मोटा मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक

दांपत्य जीवन के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपका जीवनसाथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा। लेकिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा, लेकिन शाम का समय काफी महंगा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन एहतियात के तौर पर खान-पान में संयम बरतें। आज शाम के बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है।

धनु

धनु राशि के जातक आज विरोधियों से घिरे रहेंगे, लेकिन आप पराक्रम और साहस से उन पर विजय पा लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है। आज आप पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ अस्थिर रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी. आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य आपका साथ देगा और कम मेहनत में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. विरोधी पर्दे के पीछे सक्रिय रहेंगे लेकिन बोलने का साहस नहीं जुटा पाएंगे।

​मकर

मकर राशि वाले आज काफी रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी. यदि आप अपना कार्य क्षेत्र बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास करें, सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। दोपहर के समय आप किसी एकांत स्थान पर टहलने जा सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन ख़ुशी बांटने वालों की कमी हो सकती है। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें, काम टालेंगे तो परेशानी होगी.

 

 

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page