News
कॉलेज के पास बाइकसवार युवक ने छात्राओं के सामने किए स्टंट, वीडियो वायरल

कॉलेज के पास बाइकसवार युवक ने छात्राओं के सामने किए स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़:
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बाइकसवार युवक द्वारा कॉलेज के पास छात्राओं के सामने बाइक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बाईक सवार युवक छात्राओं के सामने अपनी बाईक के आगे के पहिए को उठाकर स्टंट कर रहा था, जिसकी वीडियो उधर से गुजर रहे राहगीरों ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











