fbpx
AstrologyHapur

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2023 : तुला और कुंभ राशि के जातकों को आज मिल रहा बुधादित्य योग का लाभ

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2023 : तुला और कुंभ राशि के जातकों को आज मिल रहा बुधादित्य योग का लाभ

वृषभ

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका मन आज दुविधा में रह सकता है। मन में कई तरह के विचार आकर आपको उलझाएंगे जिससे ठोस निर्णय ले पाना आपके लिए कठिन होगा। ऐसे में आप आज कुछ लाभ के अवसर को भी खो सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आप दुनिया को जताने के लिए कुछ आडंबरपूर्ण खर्च कर सकते हैं। सुख के साधनों पर भी आज आप कुछ धन खर्च करने वाले हैं। वैसे आज आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका अनुकूल रहेगा।

मिथुन

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ न कुछ तकनीकी समस्या बनी रहेगी जिससे आपका काम प्रभावित होगा और क्रोध बढेगा। वैसे आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। बिजनस में आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो ग्राहकों और कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज बिना मांगे आप किसी को भी कोई सलाह न दें। सितारे यह भी बताते हैं कि आज आप कहीं फंसे हुए धन को लेकर चिंतित होंगे। धर्म अध्यात्म के काम में आपका मन लगेगा।

कर्क

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात पर आपका मतभेद हो सकता है। आज किसी गलतफहमी की वजह से भी आप परेशान होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ संयमित व्यवहार रखना होगा नहीं तो मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन खर्चीला रहेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपकी मेहनत का लाभ कोई और उठाने की कोशिश करेगा। सलाह है कि आज आप अपनी किसी योजना को दूसरों से न बताएं जब तक काम पूरा न हो जाए।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज नौकरी और कारोबार के साथ ही साथ घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से आप परेशान और व्यस्त होंगे। आपको आज कई मोर्चों पर एक साथ काम करना होगा। दोपहर के समय आपको आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से थोड़ी निराशा रह सकती है। घर को सजाने-संवारने और उसमें बदलाव करने में समय और पैसा खर्च होगा। संतान की जिद के कारण आप थोड़े असहज रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज कुछ तनाव और बाधाओं को सामना करना पड़ सकता है। किसी काम का समय बदल जाने से आज आपको परेशानी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ मामूली विवाद और कहासुनी हो सकती है। काम-धंधे में आर्थिक लाभ होगा और शाम का समय विशेष रूप से कारोबार के लिहाज से बेहतर होगा। वस्त्रों के कारोबारी आज विशेष लाभ कमा सकते हैं। अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने से दूरी बनाए रखें, अन्यथा आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में खुद को बड़ा दिखाना भविष्य में परेशानी खड़ी करेगा।

तुला

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आज आपकी राशि में बुध का आगमन होने से चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना है। ऐसे में आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में थोड़ी मेहनत के बाद सफलता मिल जाएगी। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होने वाली है। आर्थिक मामलों में आपका प्रयास आज सफल होगा और कहीं से आपको अचानक ही धन का लाभ मिल सकता है। विपरीत लिंगी मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपने दायरे में रहकर ही बात व्यवहार करें तो ठीक रहेगा नहीं तो कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज धर्म कर्म के कार्यों के साथ घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको आज किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना होगा। आपकी राशि से जाते हुए चंद्रमा आज आपको थोड़ा उलझाएंगे लेकिन लाभ भी दे जाएंगे। सितारे बताते हैं कि आज आप हर बात में शक पालेगे जिससे पारिवारिक जीवन ही नहीं कार्यक्षेत्र में भी आपको तनाव मिल सकता है। आज वृश्चिक राशि के जातक नौकरी में छुट्टी के लिए भी कुछ प्लान कर सकते हैं। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपका संपर्क हो सकता है। सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें।

धनु

आज धनु राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आप आज अपनी बौद्धिक कुशलता और अनुभव से लाभ पाएंगे। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। आपकी पहचान का दायरा भी आज बढेगा। किसी काम में आपको अनजाने लोगों से भी मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में आज स्थिति अनुकूल रहेगी। पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी और काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजन में बीतेगा। परिवार के लोगों से सहयोग मिेलेगा।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला हो सकता है। आपका कोई काम आज अटक सकता है अथवा अधिक परिश्रम के बाद बनेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग आज आपके काम पर फोकस बनाए रखेंगे और कई बातों को लेकर टोकाटाकी करेंगे जिससे मन ही मन आप उबलते रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको आज सतर्कता का पालन करना होगा नहीं तो परेशानी होगी। एक्सपोर्ट का काम करते हैं या किसी काम का ठेका लिया है तो काम को समय पर पूरा करने का दबाव आज बना रह सकता है। आपके लिए आज सलाह है कि आज एक साथ कई कार्यों में हाथ डालने की बजाय एक-एक करके काम को निपटाने का प्रयास करें। परिवार में बड़ों की सलाह पर ध्यान दें तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगा और मनोबल ऊंचा रहेगा। परिवार में आज आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम कर रहे हैं तो आज आपके लिए दिन बेहद लाभकारी रह सकता है। आपको कोई लाभदायक डील मिल सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में आप सहभागी बनेंगे और इसके लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। परिवार में आज आपको सभी सदस्यों से सहयोग मिलता रहेगा। सरकारी क्षेत्र से आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी प्रतियोगिता में आज परिणाम आपके पक्ष में आने से आप आनंदित होंगे।

मीन

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पहले भाग में आप कुछ सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं। मन मे आपके छुट्टी लेने का भी विचार आ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। वाणी संयमित नहीं रखेंगे तो बात बढ सकती है। नौकरी में आज सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। बिजनस करने वालों को आज शाम लाभ का अच्छा अवसर मिलता रहेगा। मनोरंजन और धर्म कर्म के कार्यों पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page