ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

निखरी और हेल्दी त्वचा पाने के लिए, आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

निखरी और हेल्दी त्वचा पाने के लिए, आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

लाइफस्टाइल 

 स्किन को हेल्दी रखने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का मौजूद होना बहुत आवश्यक होता है। किसी भी पोषक तत्व की कमी आपकी त्वचा के निखार को छीन सकती है। इन जरूरी पोषक तत्वों में अक्सर हम विटामिन-ई को शामिल करना भूल जाते हैं, जो हमारी त्वचा के निखार और पोषण के लिए काफी जरूरी होता है। विटामिन-ई एक फैट सोल्यूबल विटामिन है, जो एंटी-ऑक्सिडेंट भी होता है। यह त्वचा के सेल डैमेज होने से बचाता है। इसलिए जरूरी है कि निखरी हुई हेल्दी त्वचा के लिए शरीर में विटामिन-ई की कमी न हो। कुछ फूड आइटम्स में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करना आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं किन फूड आइटम्स में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन-ई के साथ-साथ और भी कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचाव करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की अनइवन स्किन टोन से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

बादाम

बादाम में हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई पाए जाते हैं। यह स्किन की ड्राईनेस को कम करता है, जिससे त्वचा रूखी और खिंची-खिंची नहीं लगती है। साथ ही, एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने की वजह से, यह आपके शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज से आपकी रक्षा करते हैं। यह यूवी किरणों की वजह से होने वाले डैमेज को भी कम करने में मददगार होता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में काफी मात्रा में विटामिन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, जिंक और फाइबर भी पाया जाता है, जो गट को हेल्दी रख आपकी सेहत का ख्याल रखते हैं।

मूंगफली

मूंगफली विटामिन-ई से भरपूर होने की वजह से जाने जाते हैं। ये इन्फेक्शन करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करते हैं और त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं। इसलिए एक्ने से लड़ने में भी मूंगफली काफी लाभदायक होती है।

पालक

पालक में विटामिन-ई के साथ और भी कई पोषक तत्व जैसे, विटामिन-सी, विटामिन-ए, आयरन, कैल्शियम और विटामिन के पाया जाता है। विटामिन-ई की वजह से यह फाइन लाइन को कम करने में मदद करता है और विटामिन-ए सेल टर्न ओवर में मददगार होती है। इसलिए पालक खाना आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page