M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthNewsUttar Pradesh

सर्दियों में करना चाहते हैं विटामिन-डी की कमी दूर, तो ये 5 ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं मददगार

सर्दियों में करना चाहते हैं विटामिन-डी की कमी दूर, तो ये 5 ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं मददगार

लाइफस्टाइल 

हमारी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विटामिन-डी काफी आवश्यक होता है। शरीर में इसकी कमी होने की वजह से, कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये परेशानियां शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक भी हो सकती हैं। विटामिन-डी हमारे शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है, जिस कारण से हड्डियों के बनने और उन्हें मजबूत रखने में मदद मिलती है। यह हमारी डिप्रेशन, सीजनल अफेक्टिव डिस्ऑर्डर जैसी मानसिक समस्याओं से बचाव में भी मददगार होता है। विटामिन-डी इतना ही नहीं, बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी हमारी सहायता करता है। इसलिए शरीर में इसकी भरपूर मात्रा उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।

आमतौर पर, विटामिन-डी हमें सूरज की रोशनी से मिलता है। जब हमारी त्वचा सूरज की रोशनी में एक्सपोज होती है, तब हमारी त्वचा विटामिन-डी बनाती है। विटामिन-डी का मुख्य स्त्रोत सूरज की रोशनी ही है, लेकिन कई फूड आइटम्स भी हैं, जिन्हें खाने से विटामिन-डी की कमी को दूर किया जा सकता है। इन फूड आइटम्स में नट्स यानी ड्राई फ्रूट्स सबसे अधिक असरदार हो सकते हैं। विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इनमें विटामिन-डी के अलावा, और भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि किन ड्राई फ्रूट्स को खाने से विटामिन-डी की कमी को दूर किया जा सकता है।

प्रून्स (Prunes)

प्रून्स विटामिन-डी की कमी को दूर करने के अलावा और भी कई हेल्थ से जुड़े फायदे दे सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से यह पाचन के लिए काफी लाभदायक होता है। साथ ही, यह कब्ज से राहत दिलाने और ओवर इटिंग की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।

बादाम (Almonds)

बादाम विटामिन-डी के साथ-साथविटामिन-ईकी कमी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा, ये कोलेस्ट्रोल कम करने और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में भी आपकी मदद कर सकता है।



काजू ( Cashew)

काजू में विटामिन-डी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद बनाता है। यह वजन कम करने, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।



किशमिश (Raisins)

किशमिश में विटामिन-डी के अलावा, भरपूर मात्रा में पोटेशियम और आयरन भी पाए जाते हैं। इस कारण से, किशमिश को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। इसे खाने से एनिमिया और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।



अंजीर (Figs)

अंजीर में विटामिन-डी के साथ ही और भी कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। सूखे हुए अंजीर, ताजा अंजीर की तुलना में अधिक पौष्टिक होते हैं। कैल्शियम और फॉस्फोरस मौजूद होने की वजह से यह आपकी हड्डियों के लिए काफी जरूरी है। यह हड्डियों के साथ-साथ मेंसुरल हेल्थ और पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page