M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsNewsUttar Pradesh

चारपाई से बांधकर पत्नी ने पति के कुल्हाड़ी से किए पांच टुकड़े,

चारपाई से बांधकर पत्नी ने पति के कुल्हाड़ी से किए पांच टुकड़े,

पीलीभीत :

यूपी के जनपद पीलीभीत में पत्नी ने अपने पति को रस्सी से चारपाई में बांधकर कुल्हाड़ी से शव के पांच टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए शव के टुकड़ों की तलाश नहर में शुरू करा दी है। इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, जनपद पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर का निवासी 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार सुबह से लापता था। रामपाल का पुत्र सोमपाल पत्नी-बच्चों के साथ गांव में दूसरे मकान में रहता है। रामपाल और उसकी पत्नी दुलारो देवी के बीच विवाद होता रहता था। बताया गया कि दुलारो देवी की दोस्ती उसके पति के दोस्त से हो गई थी। कुछ दिन पहले महिला उसी के पास जाकर रहने लगी थी। एक महीने पहले ही वह वापस गांव आई थी।

आरोपी ने पुत्र को बताया पिता घर पर नहीं है

आरोपी पत्नी ने बेटे को बताया कि उसके पिता घर पर नहीं हैं। बेटे ने अपने पिता की काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल सका, इस पर थाने में सूचना दी गई। बेटे ने ये भी पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही आई है। इसको लेकर पुलिस को आरोपी पत्नी पर शक हो गया। आरोपी महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पति की हत्या कर देने की बात स्वीकार कर ली।

एेसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने पति को सोते समय चारपाई से बांध दिया था। इसी बीच कुल्हाड़ी से काटकर शव के 5 टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया। आरोपी महिला की निशानदेही पर देर शाम नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस गोताखोरों की मदद से शव के टुकड़ों की नहर में तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था। जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है। उसने अकेले ही रविवार को पति की हत्या कर दी। विभिन्न बिदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page