M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthNewsUttar Pradesh

दुनिया के टॉप वर्स्ट फूड लिस्ट में शामिल हुई ये भारतीय सब्जी, कहीं आपको नहीं ये पसंद

दुनिया के टॉप वर्स्ट फूड लिस्ट में शामिल हुई ये भारतीय सब्जी, कहीं आपको नहीं ये पसंद

लाइफस्टाइल

खानपान मानव जीवन का एक अहम अंग है। यही वजह है कि दुनियाभर में खाने के शौकीन लोगों के लिए कई तरह के व्यंजन मिलते हैं। खानपान के मामले में भारत का नाम अक्सर लिया जाता है। यहां की विविधता पहनावे और बोली के साथ ही खानपान में भी देखने को मिलती है। यहां हर राज्य और शहर की अपनी अलग विशेषता है। यही वजह है कि लोग न सिर्फ इस देश भी खूबसूरती देखने यहां आते हैं, बल्कि यहां के स्वादिष्ट खाने का स्वाद चखने के लिए लिए भारत आते हैं।

यहां कई ऐसे स्वादिष्ट व्यंजन हैं, जिन्हें देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं अपने स्वाद के ही कारण भारतीय व्यंजन कई तरह की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब होते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर एक सूची जारी हुई है, जिसमें भारत की एक और डिश में अपनी जगह बनाई है। हालांकि, इस सूची में दुनिया के सबसे खराब व्यंजनों का नाम शामिल किया गया है, जिसमें दुनियाभर की 100 खराब डिशेज के नाम जारी किए गए हैं।

किसने जारी की लिस्ट

हाल ही में टेस्ट एटलस ने दुनिया के शीर्ष 100 सबसे खराब रेटिंग वाले फूड आइटम्स की लिस्ट जारी की है। टेस्ट एटलस एक प्रसिद्ध ऑनलाइन फूड पोर्टल है, जो अक्सर दुनियाभर में खाने से जुड़ी विभिन्न सूची जारी करता है। इसी क्रम में हाल ही में इस फूड पोर्टल ने दुनिया के टॉप 100 खराब फूड्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की मशहूर आलू बैंगन सब्जी में भी जगह बनाई है।

इस स्थान पर रहा आलू बैंगन

इस सूची में शामिल व्यंजनों में से एक आलू बैंगन था, जो एक लोकप्रिय भारतीय ग्रेवी व्यंजन है। इस डिश ने टॉप 100 की इस लिस्ट में 60वां स्थान हासिल किया है। आलू बैंगन एक मशहूर भारतीय सब्जी है, जिसे आलू, बैंगन, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। इतना ही नहीं भारत में इस सब्जी को ताजे बारीक कटे हरा धनिया पत्ती से सजाया जाता है।



आलू बैंगन को मिली इतनी रेटिंग

इसे ज्यादातर लोग तवा रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में इसकी इतनी लोकप्रियता के बावजूद, आलू बैंगन को खराब व्यंजनों की इस सूची में 5 में से केवल 2.7 की रेटिंग मिली। हालांकि, कई भारतीय आलू बैंगन की इस रेटिंग से खुश नहींं होंगे, क्योंकि यह एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन मानते हैं, जिसे कई भारतीय बेहद चाव से खाते हैं।



 





 









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page