M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

चौकी से चंद कदम दूर स्थित एक मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के कार्यालय से चोर 15 हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी

 चौकी से चंद कदम दूर स्थित एक मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के कार्यालय से चोर 15 हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी

 

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड स्थित टीपी नगर चौकी से चंद कदम दूर स्थित एक मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के कार्यालय से चोर 15 हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।

टीपी नगर चौकी से कुछ दूरी पर ही कविनगर निवासी धमेंद्र और अश्वनी शर्मा का रंबा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर है। शुक्रवार शाम कार्य समाप्त होने के बाद यहां मौजूद कर्मचारी ताला लगाकर घर चले गए। देर रात किसी समय चोर यहां पहुंचे और पास ही के मकान में चल कार्य से लकड़ी की सीढ़ी उठा लाए। चोरों ने पीछे से सीढ़ी लगाकर कार्यालय में प्रवेश किया और ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर यहां से 15 हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना के बारे में पता चला। घटना को लेकर आसपास के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के पास ही यदि इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाएगा तो सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रसाद का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page