M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingNewsUttar Pradesh

टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच चोरों ने एक किसान के खेत से लाखों रुपये के टमाटरों चोरी

देश भर में टमाटर की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है। 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक यहब बिक रहा है। टमाटर पर मंहगाई की मार के बीच हालात यह हैं कि कई कंपनियों ने अपने बर्गर से टमाटर को ही गायब करना शुरू कर दिया है। इसी बीच कर्नाटक में खेत से टमाटर चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला किसान के खेत से टमाटर चोरी का दावा किया है। कर्नाटक के हासन जिले से एक मामला सामने आया है, जहां टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच चोरों ने एक किसान के खेत से लाखों रुपये के टमाटरों चोरी कर लिए।

क्या है मामला

हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव की महिला किसान धरानी ने आरोप लगाया कि उसके खेत से चार जुलाई को 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बेंगलुरु के बाजार में बेचने की योजना बना रही थीं, इसी बीच चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया। आपको बता दें कि फिलहाल बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर तक पहुंच गए हैं।

टमाटर चोरी के साथ बाकी की फसल भी की नष्ट

पीड़िता धरानी ने हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें सेम की फसल में भारी घाटा हुआ था, इसलिए कर्ज लेकर टमाटर उगा लिए। उनकी फसल अच्छी हुई और संयोग से अभी टमाटरों की कीमतें भी ऊंची थीं। लेकिन, चोरों ने टमाटर की 50 से 60 बोरियां चोरी करने के अलावा उनकी बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता ने राज्य सरकार से मुआवजे की गुहार और जांच की मांग की है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page