दहेज की मांग पूरी ना करने पर जेठ व देवर पर रेप के प्रयास का आरोप

दहेज की मांग पूरी ना करने पर जेठ व देवर पर रेप के प्रयास का आरोप

हापुड़। थाना सिम्भावली निवासी एक महिला ने दहेज की मांग पूरी ना करने पर जेठ व देवर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब दस माह पहले हुआ था। उनका पति मुंबई में रहकर काम करता है, तो कई-कई महीने में गांव आता है। आरोप है कि निकाह के कुछ बाद से ही सास, जेठ और देवर ने उसकी पिटाई करते हुए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जब भी उनका पति घर आता है, तो आरोपी उसे भी भड़काते हैं। आरोपियों ने अतिरिक्त दहेज में उससे तीन लाख रुपये की मांग की। जिसे पूरा न कर पाने पर जेठ और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। विरोध करने पर सास, जेठ, देवर समेत अन्य परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।












