इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया ने की अमेरिका कार्यशैली की निन्दा, अमेरिका विश्व में गुंडागर्दी की तरह व्यवहार कर रहा है – नरेन्द्र अग्रवाल

हापुड़।
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की गढ़ रोड पर वुड इंडिया पर बैठक हुई। इसमें ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही अमेरिका की कार्यशैली की निंदा की। इसे लेकर एक ज्ञापन यूएनओ को भेजकर युद्ध समाप्त कराने की मांग की गई है।
वक्ता नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह युद्ध पूरे विश्व पर जबरन थोपा गया है। जिसका मुख्य सूत्रधार अमेरिका है। अमेरिका विश्व में गुंडागर्दी की तरह व्यवहार कर रहा है।
इस युद्ध से मानवता के साथ कई देशों में कारोबार ठप हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूएनओ इस विनाशकारी युद्ध को तुरंत रोका जाए और विश्व को संकट से बचाया जाए। इसके अलावा बैठक में बच्चों की शादी देरी से करने को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
इस दौरान रविंद्र गुप्ता, ब्रिज मोहन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, राम सर्राफ, वीरेंद्र कुमार, पंकज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल चोटी, पुनीत गर्ग, अर्चना कंसल, पूनम गुप्ता, शिल्पी गर्ग, अनिता गुप्ता, महेंद्र शर्मा, विमेश गोयल, गिरीश अग्रवाल, लच्छीराम कंसल आदि मौजूद रहे।











