ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

दहेज की मांग पूरी न होने पर बेहोश होने तक बहू को पीटा

दहेज की मांग पूरी न होने पर बेहोश होने तक बहू को पीटा

गाजियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता से ससुराल वालों ने दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर सभी ने मिलकर विवाहिता को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उनकी एक साल की बेटी को छीन लिया और घर से निकाल दिया.मामले में पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौशाला फाटक निवासी भावना का कहना है कि उसने फरवरी 2020 में दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी देवेन्द्र से प्रेम विवाह किया था। ससुराल वाले इस शादी से खुश नहीं थे. इसके चलते वह दो साल तक अपने पति के साथ ससुराल से अलग रहीं।

बुलेट बाइक की थी मांग 

एक साल बाद बेटी होने पर पति उन्हें ससुराल ले गया तो पहले तो सभी ने शादी का विरोध किया, लेकिन बाद में दोनों की दोबारा शादी करा दी और दावत दी। आरोप है कि बाद में आरोपी दहेज में बुलेट बाइक, सोने की चेन और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर उसे बेल्टों से पीटा गया और इस घटना में वह बेहोश हो गई. मेके पुष्टाहार की एक झलक दिल्ली पुलिस की मदद से बेटी को वापस ले लिया गया। मामले में अब उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page