M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Crime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

अंगीठी जलाकर सोने पर एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई एंबुलेंस बुलाकर घायल अवस्था में परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया

अंगीठी जलाकर सोने पर एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई एंबुलेंस बुलाकर घायल अवस्था में परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया

गाजियाबाद

अंगीठी जलाकर सोने पर एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई है। कनावनी में मजदूरी करने वाले मनीष बृहस्पतिवार देर रात को शीतलहर के चलते अंगीठी पर ताप रहे थे। नींद आने पर पूरा परिवार जलती अंगीठी छोड़कर सो गया।

पूरा परिवार मिला बेहोश

सुबह सीमा ने जाकर देखा तो पूरा परिवार बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल अवस्था में परिवार के चारों सदस्यों को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डाक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि 45 वर्षीय असमानी की हालत गंभीर है।

सांस लेने में भारी परेशानी

धुआं के चलते सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी। आक्सीजन स्तर गिरने लगा। आक्सीजन देने के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो बेहतर इलाज के लिए असमानी को जीटीबी दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा मनीष व उसके 11 वर्षीय बेटे कृष्ण और आट वर्षीय बेटी दीपाली की हालत नियंत्रण में है।



तीनों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। चिकित्सक की सलाह है कि शीत लहर से बचाव के लिए अलाव खुले स्थान में जलाना चाहिए। घर में जलाएं लेकिन सोने से पहले उसे जरूर बुझाना चाहिए। आग जलने से धुआं बरकरार रहता है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है। दम घुटने से जान को खतरा रहता है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page