M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

श्रीराम उत्सव को दीपावली पर्व की तरह मनाने की तैयारी जोरो पर हैं। घरों में साज सज्जा के अलावा स्वादिष्ट पकवान बनाने की भी तैयारी

श्रीराम उत्सव को दीपावली पर्व की तरह मनाने की तैयारी जोरो पर हैं। घरों में साज सज्जा के अलावा स्वादिष्ट पकवान बनाने की भी तैयारी

मेरठ

22 जनवरी को श्रीराम उत्सव को दीपावली पर्व की तरह मनाने की तैयारी जोरो पर हैं। घरों में साज सज्जा के अलावा स्वादिष्ट पकवान बनाने की भी तैयारी हैं। हर कोई भगवान श्रीराम को अपने हाथों से बनी स्वादिष्ट मिठाई का भोग लगाना चाहता हैं। इसके लिए घरों में बरफी और कई तरह के लड्डू के अलावा मावे का पेड़ा भी बनाया जाएगा।

मिठाईयों की इस लिस्ट में नारियल, काजू, बादाम, खरबूजे के बीज, खसखस और रबड़ी से भरा लड्डू बनाकर तैयार किया जाए तो इसका स्वाद अलग ही होगा।

नारियल और रबड़ी से बने इस लड़्डू को बनाना भी काफी आसान है, और स्वाद ऐसा कि बच्चे और बड़े सभी इसे बार बार खाना चाहेंगे। सदर बाजार स्थित प्रेम स्वीट के मालिक नीरज नारियल और खसखस के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। लड्डू की कीमत 700 रुपये प्रतिकिलो हैं।



विधि : नारियल और खसखस के लड़्डू बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को मोटे कद्दूकस में कस लें। काजू बादाम छुआरे और पिस्ता को मोटे मोटे टुकड़ों में काट लें। खसखस को भी हलका भून लें। दूध को गाढ़ा पकाकर रबड़ी जैसा बनाकर तैयार कर लें। रबड़ी न होने पर मावे का प्रयोग भी किया जा सकता हैं। असली स्वाद के लिए रबड़ी का ही प्रयोग करें। इससे लड्डू अंदर से काफी मुलायम रहते हैं।



खरबूजे के बीज को भी देसी घी में दो मिनट के लिए भूनकर सुनहरा कर लें। एक बड़े बर्तन में नारियल, खसखस, काजू, बादाम, पिस्ता, छुआरा खरबूजे के बीज रबड़ी और बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ध्यान रहें कि रबड़ी ठंडी हो। चीजों को एक साथ मिलाने के बाद मनचाहे आकार के लड्डू बनाकर तैयार कर लें। बनाने के बाद सप्ताह तक बिना फ्रिज में रखें भी खाया जा सकता हैं।



एक किलो लड्डू बनाने 
के लिए सामग्री

200 ग्राम दूध से बनी गाढ़ी रबड़ी 250 ग्राम काजू, बादाम, पिस्ता, 
 खरबूजे के बीच मोटे कटे हुए 200 ग्राम नारियल कद्दूकस किया 
 हुआ 250 ग्राम बूरा 50 ग्राम खसखस 50 ग्राम छुआरे लंबे कटे हुए











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page