M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गुरुवंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता, क्षेत्रीय महामंत्री, सदर विधायक ने डॉ.सुमन अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकों को किया सम्मानित

गुरुवंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित,
बीजेपी प्रवक्ता, क्षेत्रीय महामंत्री, सदर विधायक ने डॉ.सुमन अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकों को किया सम्मानित

हापुड़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद हापुड़ के तत्वाधान में आयोजित गुरुवंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी कार्यक्रम सर्व समाज महासंघ जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में MD पैलेस मोदीनगर रोड हापुड़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रह नरेंद्र कुमार ,मुख्य वक्ता अवनीश त्यागी, मुख्य अतिथि विजयपाल आरती विशिष्ट अतिथि मनोज गुप्ता और योगेश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता अवनीश त्यागी ने गुरु वंदन एवं शैक्षिक शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी के विषय पर बताया कि गुरु वंदन प्रोग्राम का उद्देश्य गुरु का सम्मान, छात्रों में संस्कारों व चरित्र का विकास ,शिक्षक छात्र संबंध कैसे सुधारे तथा छात्रों को ज्ञान का महत्व समझाना आदि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की गुरु पूजनीय हैं, वे हमें सही और गलत का भेद सिखाते हैं और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्य अतिथि सदर विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है गुरु शब्द का अर्थ ही है ‘अंधेरे को दूर करने वाला’। गुरु हमारे जीवन के वे प्रकाश स्तंभ हैं जो अज्ञानता के अंधकार को हटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, ये केवल पढ़ाते नहीं बल्कि हमारे अंदर छिपी प्रतिभा को जगाते हैं और हमें बेहतर इंसान बनने की राह दिखाते हैं।



विशिष्ट अतिथि डॉ विकास अग्रवाल ने बताया कि गुरु ने हमें न केवल किताबी ज्ञान दिया, बल्कि जीवन के अनमोल पाठ भी सिखाए, हमें अनुशासित रहना, जिम्मेदार बनना और नैतिक मूल्यों का पालन करना सिखाया।



कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, मुख्य वक्ता अवनीश त्यागी मुख्य अतिथि विजयपाल आढती तथा विशिष्ट अतिथियों नगर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता और सिंभावली खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता के द्वारा जनपद के कर्मठ व जुझारू अध्यापको/अध्यापिकाओं को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के सफल होने पर विद्यालयों के शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापक डॉ सुमन अग्रवाल ,मोहम्मद अकील अख्तर ,मोहम्मद इस्माइल , अखिलेश शर्मा, सुमन लता ,सुरेंद्र सिंह ,गरिमा सिंघल, तथा सहायक अध्यापक पूजा चतुर्वेदी रेनू रानी निशा भीलवाड़ा श्वेता श्रीवास्तव प्रियंका चौधरी अमृता तिवारी ममता विशाखा मुकेश कुमारी प्रभात चौधरी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाअध्यक्ष अशोक कश्यप द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं सहयोग प्रदान करने वाले समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ,अध्यापक/अध्यापिकाओं,पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र हापुड़ मनोज गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सिंभावली योगेश गुप्ता ,प्रबंधक हरी राज त्यागी, समाजसेवी धर्मवीर त्यागी, महामंत्री आदर्श गोयल, अरुण सिसोदिया राजकुमार शर्मा सरजीत सिंह मोहर सिंह जी संजय सक्सेना जी सोनू सिंह संदीप पाटिल रीता भाटी ज्योति चौधरी मनवीर दिनेश सिंह रवि भूषण बृजेश सिंह मुकेश , हरेंद्र नवीन त्यागी अखिलेश शर्मा , कैलाश , संदीप, व समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page