M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

मेले में घुमने आई महिला से दबंग ने की छेड़खानी पति के विरोध पर किया तमंचे की बट से वार

मेले में घुमने आई महिला से दबंग ने की छेड़खानी पति के विरोध पर किया तमंचे की बट से वार

मुरादनगर:

गंगनहर के पास मेला देखने आई महिला से दबंग ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पति पर बट से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया।आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. निवाड़ी थाना क्षेत्र के उजैड़ा गांव के मनोज अपनी पत्नी, बेटे, बहू और दो पोतियों के साथ मेले में गए थे। यहां पहुंचते ही एक आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

चहरे पर किया वार

भीड़ के पहुंचने पर आरोपियों ने मनोज की पत्नी से छेड़छाड़ की। पहले तो उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब आरोपी नहीं रुका तो उसने मनोज को बताया। गुस्साए मनोज ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने अपने दोस्तों को घर बुलाया और मनोज व उसके परिवार को पीटना शुरू कर दिया. आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचे की बट से मनोज के चेहरे और सिर पर वार कर दिया।

आरोपियों के हमले से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। मेले में अफरा-तफरी मच गयी. आरोपी भी मौका पाकर वहां से भाग निकला। मामले में एसीपी मसूरी का कहना है कि मनोज की शिकायत पर अज्जू, अमन, रोहित और बोम्ची के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page