fbpx
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

ताहिरा सैफी बनी भाकियू किसान राज की जिलाध्यक्ष

ताहिरा सैफी बनी भाकियू किसान राज की जिलाध्यक्ष

हापुड़,

भारतीय किसान यूनियन किसान राज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ताहिरा सैफी को भाकियू किसान राज की जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
भारतीय किसान यूनियन किसान राज की गांव दादरी में आयोजित पंचायत में भाकियू लोकशक्ति की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ताहिरा सैफी लोकशक्ति को छोड़कर भाकियू किसान राज की जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत की गई। महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता शर्मा ने ताहिरा सैफी को फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा । इसी क्रम में रुबिला को जिला सचिव और अफसाना को जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हापुड़ के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा, अमित कुमार प्रधान, मोनू चौधरी, एडवोकेट सचिन शर्मा, ईसुब खान, चिन्टू कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, साहिब, भूरे, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page