ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

12 फरवरी को शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण- ज्ञानेंद्र त्यागी

12 फरवरी को शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण- ज्ञानेंद्र त्यागी

हापुड़

राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वाधान में पश्चिमी उत्तरप्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि दिनांक 12 फरवरी दिन सोमवार को ग्राम सादुल्लापुर बांगर पोस्ट महलवाला जिला मेरठ में उतर प्रदेश सिक्ख मिशन हापुड़ के प्रभारी ज्ञानी ब्रजपाल सिंह के चाचा सिपाही शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण उर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर,कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सरदार हरि सिंह,ढिल्लो,रास्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्य मार्गदर्शक व आन्ध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर,लेफ्टिनेंट जनरल अमोलक जीत सिंह (ए०वी०एस०एम०,वी०एस०एम०),
लेफ्टिनेंट जनरल जे०आर०भाटी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष श्री कर्नल टी० पी० त्यागी (वीर चक्र) करेगें
सुमन त्यागी ने बताया कि शहीद राजपाल सिंह ने 3 दिसंबर 1971 को भारत पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया बैठक में वरिष्ठ जिला संयोजक शशांक मुनि त्यागी,जिला सचिव मुकेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा,नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरुण ध्यानी,युवा जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला उपाध्यक्ष नताशा त्यागी,जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय मौजूद रहे

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page