ATMS College of Education Menmoms
News

दोस्तों पर युवक को कोल्डड्रिंक में जहर पिलाने का आरोप ,हुई मौत

दोस्तों पर युवक को कोल्डड्रिंक में जहर पिलाने का आरोप ,हुई मौत

हापुड़ ( यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना कपुरपुर क्षेत्र में गाजियाबाद से वापस अपने घर लौट रहे युवक को दोस्तों ने रास्ते में रोक लिया। परिजनों ने दोस्तों पर कोल्डड्रिंक में जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई ‌ घटना से परिवार में कोहराम मच गया ‌ ।

जानकारी के अनुसार धौलाना के ग्राम ढहाना निवासी पुष्पेंद्र (21) गाजियाबाद में एक मावें की दुकान पर काम करते था।

गौरव राणा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भाई पुष्पेन्द्र 6 नवम्बर की देर शाम वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के कुछ दोस्तों ने जबदस्ती उसे ट्यूबवैल पर ले गए और कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के लिए गुलावठी में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रैफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

पीड़ित परिजनों ने दोस्तों के विरुद्ध थानें में तहरीर दी है।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page