M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विश्व कीर्तिमान की ओर बढ़ता हुआ हापुड़: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जय माँ सावित्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, हापुड़ में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग मुद्रा का हुआ भव्य आयोजन

विश्व कीर्तिमान की ओर बढ़ता हुआ हापुड़: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जय माँ सावित्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, हापुड़ में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग मुद्रा का हुआ भव्य आयोजन –

हापुड़, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की कुलपति के मार्गदर्शन में जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव डॉ० रोहन सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर(डॉ०) सुभाष गौतम व् अन्य सभी जे०एम०एस० परिवार के सभी सदस्यों द्वारा एक अद्भुत और ऐतिहासिक पहल की जा गयी। संस्थान के प्रांगण में हजारों लोगों की सहभागिता के साथ निर्धारित समय पर “सूर्य नमस्कार योग मुद्रा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना था।

यह आयोजन केवल एक योग क्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक विरासत, स्वास्थ्य जागरूकता, और एकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी विगत कई सप्ताहों से चल रही है, जिसमें हापुड़ जनपद के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही है। स्थानीय स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संगठन, युवा मंडल और आम नागरिकों ने इस प्रयास में जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

कार्यक्रम संयोजक प्रो० आशीष त्यागी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य योग के सार्वभौमिक लाभों को जनमानस तक पहुँचाना है, विशेषकर आज के तनावपूर्ण और गतिशील जीवनशैली में, जहाँ शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना एक चुनौती बन चुका है। सूर्य नमस्कार एक ऐसी योग प्रक्रिया है जो शरीर को ऊर्जा, लचीलापन और मानसिक स्पष्टता प्रदान करती है।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया है, आयोजन स्थल पर मैनेजमेंट के द्वारा चिकित्सा सहायता, जलपान, और सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराये गए।



संस्थान ने माननीय कुलपति महोदया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजगता का परिचायक है, बल्कि यह भारत की योग परंपरा को वैश्विक मंच पर पुनः स्थापित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। कार्यक्रम से न केवल हापुड़ बल्कि उत्तर प्रदेश और सम्पूर्ण भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगा कि किस प्रकार योग के माध्यम से सामाजिक समरसता और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जा सकता है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page