दिल्ली में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ की दीक्षा के नेतृत्व में टीम ने जीता कांस्य पदक, हापुड़ का नाम किया रोशन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ की दीक्षा के नेतृत्व में टीम ने जीता कांस्य पदक, हापुड़ का नाम किया रोशन
हापुड़ । दिल्ली में विघा भारती के तत्वावधान में 10 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित 4 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ की दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर हापुड़ का नाम रोशन किया।
बालिकाओं की इस जीत पर उन्हें खूब सराहा और आगामी प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया ।अब इनकी टीम से दीक्षा मुंडेर को राष्ट्रीय स्कूल खेल के लिए चयनित किया गया है जोकि स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में अगले माह मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी।
वहीं हापुड़ जिला बैडमिंटन संघ के मंत्री संजीव गोयल ने बताया कि 12 वर्षीय दीक्षा मुंडेर बिहार में होने वाले ओपन नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी दीक्षा की इस दोहरी कामयाबी के लिए उन्होंने ओर सभी खेल प्रेमियो ने उसे खूब बधाई दी और आशीर्वाद दिया ।
दीक्षा मुंडेर ने बताया कि वह पिछले 4 वर्षो से उनका सपना भविष्य देश के लिए मेडल लाना है।












