HapurNewsUttar Pradesh
नाबालिग को नगदी व जेवरात लेकर भगा ले गया युवक, एफआईआर दर्ज

हापुड़
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को युवक बहकाकर साथ ले गया। इस दौरान किशोरी घर में रखे 95 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने बताया कि 15 अप्रैल को किसी काम से उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। तब से वह घर नहीं लौटी है। बेटी की काफी तलाश करने पर संदेह हुआ है कि बेटी को कोई अज्ञात युवक बहका कर साथ ले गया है, वहीं घर में रखे 95 हजार रुपये भी ले गई है। परिजनों ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











