ATMS College of Education Menmoms
News

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में कूदा ग्रामीण,हुआ लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में कूदा ग्रामीण,हुआ लापता

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गांव छपकौली स्थित नहर में एक ग्रामीण  नहर में कूद गया। पुलिस और गोताखोर नहर में उनकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव छपकौली निवासी किरनपाल उर्फ मुन्नू (55) बुधवार की सुबह  अपने खेतों पर घूमने गए थे। वापस आने पर किरनपाल  नहर में कूद गया।

नहर में किरनपाल को कूदते देख लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर किसान मौके पर आ गए। चौकीदार व ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर व ग्रामीण नहर में किरनपाल की तलाश कर रहे हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page