News
कोतवाली में निकला रेड स्नेक,मचा हड़कंप

कोतवाली में निकला रेड स्नेक,मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ परिसर में रेड स्नेक निकलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद सांप पर काबू पाकर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को बाबूगढ़ थाना परिसर के पिछले हिस्से में एक रेड स्नेक रेंग रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी,तो हड़कंप मच गया।
पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर सांप को पकड़ जंगल में छोड़ दिया। जिससे पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।












